+91-7582-123456 info@khurai.gov.in

जनसंदेश

स्वच्छ खुरई — जनसंदेश

प्रिय खुरई के निवासियों,

नगर पालिका परिषद खुरई आपके शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप भी इस अभियान में अपना सहयोग दें।

स्वच्छता प्रतिज्ञा

हम सभी मिलकर प्रतिज्ञा करते हैं कि:

  • प्रतिदिन अपने घर एवं आस-पास सफाई रखेंगे।
  • सड़क पर कचरा नहीं फेंकेंगे।
  • खुले में शौच नहीं करेंगे।
  • अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
  • सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करेंगे।
  • जल संरक्षण में योगदान देंगे।

— नगर पालिका परिषद खुरई